(1) दूरबीन का आविष्‍कार किया था -
≫ - गैलीलियो ने



(2) निकट दृष्टि दोष से पीडि़त व्‍यक्ति के चश्‍में में प्रयोग किया जाता है-
≫ - अवतल लैंस



(3) मनुष्‍य की आंख में प्रकाश तरंगें किस स्‍थान पर स्‍नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती है-
≫ - रेटिना में



(4) नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्‍से को प्रतिरोपित किया जाता है-
≫ - कॉर्निया



(5) आंख के किस भाग द्वारा आंख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा नियंत्रित होती है-
≫ - आइरिस



(6) सबसे कम तरंगदैर्ध्‍य वाला प्रकाश होता है-
≫ - बैंगनी



(7) यदि वायुमण्‍डल न हो तो पृथ्‍वी से आकाश किस रंग का दिखाई देगा-
≫ - काला



(8) सूर्य की किरणों में कितने रंग होते हैं-
≫ - 7



(9) प्रकाश का रंग निश्चित किया जाता है -
≫ - तरंगदैर्ध्‍य द्वारा



(10) लाल कांच को अधिक ताप पर गर्म करने पर वह दिखाई देगा-
≫ - हरा



(11) तीन मूल रंग है-
≫ - नीला, लाल, हरा



(12) धूप के चश्‍मे की क्षमता होती है -
≫ - 0 डायोप्‍टर



(13) पानी में हवा का बुलबुला वैसे ही काम करेगा, जैसे करता है-
≫ - अवतल लेन्‍स



(14) मानव आंख की रेटिना पर कैसा प्रतिबिम्‍ब बनता है-
≫ - वास्‍तविक तथा उल्‍टा



(15) दाढी बनाने के लिए काम में लेते हैं -
≫ - अवतल दर्पण



(16) आकाश नीला दिखायी पड़ता हैं, क्‍योंकि-
≫ - नीले प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है



(17) जब प्रकाश की किरण एक माध्‍यम से दूसरे माध्‍यम में जाती है, तो इसकी -
≫ - आवृत्ति समान बनी रहती है



(18) किसके कारण आकाश नीला दिखाई देता है-
≫ - प्रकीर्णन



(19) हीरा चमकदार दिखाई देता है-
≫ - सामूहिक आंतरिक परावर्तन के कारण



(20) इन्‍द्रधनुष कितने रंग दिखाता है-
≫ - 7



(21) जब एक पत्‍थर को चांद की सतह से पृथ्‍वी पर लाया जाता है, तो-
≫ - इसका भार बदल जाएगा, परन्‍तु द्रव्‍यमान नहीं



(22) जेट इंजन किसके संरक्षण के सिद्धान्‍त पर काम करता है-
≫ - रैखिक संवेग के



(23) चन्‍द्रमा पर वायुमण्‍डल नहीं होने का क्‍या कारण है-
≫ - इस पर गैस अणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्‍य मूल वेग से कम होता है



(24) वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धांत है-
≫ - अपकेन्‍द्रण



(25) जब दूध को प्रबल ढंग से मथा जाता है, तो उसमें से क्रीम किस कारण से अलग हो जाती है-
≫ - अपकेन्‍द्रीय बल



(26) कोई साइकिल सवार किसी मोड़ से घूमता है, तो वह-
≫ - अंदर की ओर झुकता है



(27) स्‍वचालित वाहनों में द्रवचालित ब्रेकों का इस्‍तेमाल वस्‍तुत: किस नियम का सीधा अनुप्रयोग है-
≫ - पास्‍कल का नियम



(28) सीढी पर चढने में अधिक ऊर्जा खर्च होती है, क्‍योंकि -
≫ - व्‍यक्ति गुरूत्‍व के विरूद्ध कार्य करता है



(29) जब एक चल वस्‍तु की गति दुगुनी हो जाती है तो उसकी गतिज ऊर्जा -
≫ - चौगुनी हो जाती है



(30) डायनेमो परिवर्तित करता है-
≫ - यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में



(31) सूर्य की ऊर्जा उत्‍पन्‍न होती है-
≫ - नाभिकीय संलयन द्वारा



(32) प्रेशर कुकर में खाना कम समय में पकता है, क्‍योंकि -
≫ - अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ जाता है



(33) हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्‍बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्‍योंकि-
≫ - वायुदाब घट जाता है



(34) उड़ान से पहले हवाई जहाज दौड़-मार्ग पर दौड़ाया जाता है -
≫ - कार्यकारी वायुदाब बढाने के लिए



(35) समतल की अपेक्षा पर्वतों पर सांस लेना क्‍यों कठिन होता है -
≫ - ऊंचाई के बढने पर वायुदाब घट जाता है और ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता बढ़ जाती है



(36) वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि मौसम-
≫ - तूफानी होगा



(37) हम दलदली सड़कों पर क्‍यों फिसलते हैं -
≫ - घर्षण की कमी



(38) साबुन के बुलबुले के अन्‍दर का दाब-
≫ - वायुमण्‍डलीय दाब से अधिक होता है



(39) हवाई जहाज में फाउन्‍टेन पैन से स्‍याही बाहर निकल आती है, क्‍योंकि-
≫ - ऊंचाई बढने से वायुदाब में कमी आती है



(40) रेल की पटरी के नीचे लकड़ी या कांक्रीट की चौड़ी पटिटयां लगाई जाती है, जिससे कि-
≫ - रेलगाड़ी द्वारा लगाया गया दाब कम हो जाए



(41) एक कटा हुआ हीरा क्‍यों जगमगाता है -
≫ - पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण



(42) सूर्य ग्रहण कब होता है-
≫ - प्रतिपदा (अमावस्‍या)



(43) चन्‍द्र ग्रहण घटित होता है-
≫ - पूर्णिमा के दिन



(44) प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जिसे कहते हैं-
≫ - फोटॉन



(45) प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है-
≫ - अनुप्रस्‍थ तरंग



(46) प्रकाश के विद्युत चुम्‍बकीय स्‍वरूप की खोज किसने की-
≫ - मैक्‍सवेल



(47) किसने सर्वप्रथम यह दिखलाया कि प्रकाश तरंगों का विवर्तन होता है-
≫ - ग्रेमाल्‍डी



(48) प्रकाश विकिरण की प्रकृति होती है-
≫ - तरंग एवं कण दोनों के समान



(49) माध्‍यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति-
≫ - वैसी ही रहती है



(50) प्रकाश का वेग अधिकतम रहता है-
≫ - निर्वात



(51) ईको साउण्डिग प्रयोग होता है-
≫ - समुद्र की गहराई मापने के लिए



(52) ध्‍वनि की तीव्रता को मापने की इकाई है -
≫ - डेसीबल



(53) मेघ गर्जना सुनने पर व्‍यक्ति अपना मुंह खोलता है, जिससे कि-
≫ - दोनों कानों के कर्णपटल पर वायु के दाब को बराबर करने के लिए



(54) मनुष्‍यों के लिए मानक ध्‍वनि स्‍तर है-
≫ - 60 db



(55) एकॉस्टिक विज्ञान है-
≫ - ध्‍वनि से संबंधित



(56) एक जैव पद्धति जिसमें पराश्रव्‍य ध्‍वनि का उपयोग किया जाता है-
≫ - सोनोग्राफी



(57) डॉप्‍लर प्रभाव संबंधित है -
≫ - ध्‍वनि से



(58) रेडियो का समस्‍वरण उदाहरण है-
≫ - अनुनाद



(59) सोनार अधिकांशत: प्रयोग में लाया जाता है-
≫ - नौसंचालकों द्वारा



(60) स्‍टेथोस्‍कोप ध्‍वनि के किस सिद्धांत पर कार्य करता है-
≫ - परावर्तन



(61) दलदल में फंसे व्‍यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्‍योंकि -
≫ - क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है



(62) भारी हिमखण्‍ड शीर्ष की अपेक्षा निचले तल से पिघलता है, क्‍योंकि-
≫ - निचले तल का दाब अधिक होने के कारण गलनांक घट जाता है



(63) बर्फ पर स्‍केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि दाब बढाने पर बर्फ का गलनांक-
≫ - घट जाता है



(64) बांध के नीचे की दीवार मोटी बनायी जाती है, क्‍योंकि-
- गहराई बढने के साथ द्रव का दाब बढ़ता जाता है



(65) वायुमण्‍डल में बादलों के तैरने का कारण है-
≫ - घनत्‍व



(66) तैराक को नदी के मुकाबले समुद्री पानी में तैरना आसान क्‍यों लगता है-
≫ - समुद्री पानी का घनत्‍व साधारण पानी से ज्‍यादा होता है



(67) वस्‍तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा-
≫ - घनत्‍व



(68) पानी का घनत्‍व अधिकतम होता है -
≫ - 4 डिग्री C पर



(69) जब कोई नाव नदी से समुद्र में प्रवेश करती है तो -
≫ - थोड़ी ऊपर की ओर उठ जाती है



(70) स्‍टील की गोली पारे में तैरती है क्‍योंकि-
≫ - पारे का घनत्‍व स्‍टील की अपेक्षा अधिक होता है



(71) बर्फ पानी में तैरती है, परन्‍तु ऐल्‍कोहल में डूब जाती है, क्‍योंकि-
≫ - बर्फ पानी से हल्‍की होती है तथा ऐल्‍कोहल से भारी होता है



(72) पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाएगी क्‍योंकि -
≫ - जमने पर जल का आयतन बढ जाता है



(73) पहाड़ी पर चढ़ता एक व्‍यक्ति आगे की ओर झुक जाता है, क्‍योंकि-
≫ - स्‍थायित्‍व बढाने के लिए



(74) शरीर का वजन -
≫ - ध्रुवों पर अधिकतम होता है



(75) यदि हम भूमध्‍य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हैं, तो g का मान-
≫ - बढ़ता है



(76) बल गुणनफल है-
≫ - द्रव्‍यमान और त्‍वरण का



(77) अश्‍व यदि एकाएक चलना प्रारम्‍भ कर दे तो अश्‍वाग्रोही के गिरने की आशंका का कारण है -
≫ - विश्राम जड़त्‍व



(78) रॉकेट की कार्य-प्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित होती है-
≫ - संवेग संरक्षण



(79) न्‍यूटन के पहले नियम को भी कहते हैं-
≫ - जड़त्‍व का नियम



(80) रेल की पटरी के नीचे लकड़ी या कांक्रीट की चौड़ी पटिटयां लगाई जाती है, जिससे कि-
≫ - रेलगाड़ी द्वारा लगाया गया दाब कम हो जाए



(81) ध्‍वनि तरंगे किसके कारण प्रतिध्‍वनि उत्‍पन्‍न करते हैं -
≫ - परावर्तन



(82) ध्‍वनि का तात्‍व किस पर निर्भर करता है-
≫ - आवृत्ति



(83) विमानों के आंतरिक भागों की सफाई में किसका उपयोग किया जाता है-
≫ - पराश्रव्‍य तरंग



(84) किसी वस्‍तु का ताप किसका सूचक है-
≫ - उसके अणुओं के औसत गतिज ऊर्जा का



(85) वाष्‍प इंजन में उबलते हुए जल का तापमान किस कारण से उच्‍च हो सकता है-
≫ - बॉयलर के अंदर उच्‍च दाब होता है



(86) शीतकाल में हैंडपम्‍प का पानी गर्म होता है, क्‍योंकि-
≫ - पृथ्‍वी के भीतर तापमान वायुमण्‍डल के तापमान से अधिक होता है



(87) गैस तापमापी, द्रव तापमापियों की तुलना में ज्‍यादा संवेदी होते हैं, क्‍योंकि गैस-
≫ - का प्रसार गुणांक अधिक होता है



(88) केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्‍य ताप है-
≫ - 310



(89) तप्‍त जल के थैलों में जल का प्रयोग किया जाता है, क्‍योंकि-
≫ - इसकी विशिष्‍ट ऊष्‍मा अधिक है



(90) दो रेल पटरियों के मध्‍य जोड़ पर एक छोटा सा स्‍थान क्‍यों छोड़ा जाता है-
≫ - क्‍योंकि धातु गर्म करने पर फैलती है तथा ठंडी होने पर संकुचित होती है



(91) शीतकाल में जब ठंड से जल जम जाता है, तब मछलियां और अन्‍य जलीय जीव-
≫ - जीवित रह सकते हैं, क्‍योंकि जल का केवल ऊपरी परत ही जमता है



(92) आण्विक संघटन के द्वारा ऊष्‍मा का सम्‍प्रेषण क्‍या कहलाता है -
≫ - संवहन



(93) शीतकाल में कपड़े हमें गर्म रखते हैं, क्‍योंकि-
≫ - शरीर की ऊष्‍मा को बाहर जाने से रोकते हैं



(94) काले वस्‍त्रों के मुकाबले श्‍वेत वस्‍त्र शीतल क्‍यों होते हैं-
≫ - उनके पास जो भी प्रकाश पहुंचता है उसे वे परावर्तित करते हैं



(95) निम्‍नतापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है-
≫ - रॉकेट प्रोद्योगिकी में



(96) न्‍यून तापमानों का अनुप्रयोग होता है-
≫ - अन्‍तरिक्ष यात्रा, चुम्‍बकीय प्रोत्‍थापन एवं दूरमिति में



(97) पर्वतों पर आच्‍छादित हिम सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का कारण है-
≫ - यह सूर्य से प्राप्‍त अधिकांश ऊष्‍मा को परावर्तित कर देती है



(98) तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है, क्‍योंकि-
≫ - वाष्‍पीकरण की दर तेज होती है



(99) ठोस कपूर से कपूर वाष्‍प बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं-
≫ - ऊर्ध्‍वपातन



(100) बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं, क्‍योंकि-
≫ - दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है